7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Winter 2024: तापमान में गिरावट का दौर शुरू, जिले में अब बढ़ेगी ठंडक, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा

Winter 2024: भिलाई जिले में हवा से नमी की मात्रा घटने के साथ ही उत्तर की हवाएं भी अब दोबारा से जिले में प्रवेश कर रही है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम तेज हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update

Winter 2024: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में हवा से नमी की मात्रा घटने के साथ ही उत्तर की हवाएं भी अब दोबारा से जिले में प्रवेश कर रही है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम तेज हो गया है। रविवार की रात को बदले मौसम तंत्र के बाद रात से ही ठंडक में इजाफा हो गया।

यह भी पढ़ें: Winter 2024: रेकॉर्ड टूटा! 6 सालों में सन् 2022 को छोड़कर रायपुर में सबसे ज्यादा ठंड

Winter 2024: न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और पारा 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। इसमें भी एक डिग्री की कमी आई। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद तेज धूप खिल गई। इससे हल्की उमस और गर्मी का अहसास भी होता रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को 27 और 28 दिसंबर तक प्रभावित कर सकता है।

इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना बन सकती है, वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में इसके असर से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। बहरहाल, नमी की मात्रा बढ़ने पर मंगलवार को रात के तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है, हालांकि बहुत परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है।